सड़क दुर्घटना के दो प्रकरणों में 15 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत


शिवपुरी। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा सड़क दुर्घटना के दो अलग-अलग प्रकरणों में घायलों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। दोनों मामलों में कुल 15 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम जौराई तहसील बैराड़ निवासी घायल बिन्द्रा पत्नी रामस्वरूप धाकड़ को 7 हजार 500 रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। वहीं 90 मिल एरिया रोड दत्तपुरा, मुरैना निवासी घायल अनामिका पत्नी राजेश पाठक को भी 7 हजार 500 रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

प्रशासन द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को शासन की प्रावधानित योजना के अंतर्गत यह राहत राशि प्रदान की गई है, जिससे उन्हें उपचार एवं अन्य आवश्यक खर्चों में सहयोग मिल सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.