पर्यटक स्वागत केंद्र शिवपुरी पर रिक्त दुकानों की नीलामी 24 फरवरी को


शिवपुरी। जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद शिवपुरी के आधिपत्य अंतर्गत पर्यटक स्वागत केंद्र, छत्री रोड, शिवपुरी स्थित रिक्त दुकानों की नीलामी आधिपत्य राशि के आधार पर ऑफर पत्र के माध्यम से की जा रही है।
नोडल अधिकारी/सचिव जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद ने बताया कि दुकान क्रमांक 4, 5, 6, 8, 11, 12, 13, 15, 17 एवं 18 (कुल 10 दुकानें) की नीलामी हेतु विज्ञप्ति जारी की गई है। कोई भी भारतीय नागरिक अथवा संस्था, जिसके विरुद्ध कोई आपराधिक अथवा आर्थिक अपराध का प्रकरण पंजीबद्ध न हो तथा जो देशविरोधी गतिविधियों में संलग्न न हो, नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। प्रत्येक दुकान के लिए ऑफर पत्र निर्धारित शुल्क 2,000 रुपये का डीडी/बैंकर्स चेक, नोडल अधिकारी डीएटीसीसी शिवपुरी के पक्ष में जमा कर 24 फरवरी 2026 को दोपहर 3 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है। ऑफर पत्र के साथ 50,000 रुपये (पचास हजार) की अमानत राशि का डीडी/बैंकर्स चेक जमा करना अनिवार्य है। ऑफर पत्र 24 फरवरी 2026 को सायं 5 बजे उपस्थित ऑफरदाताओं के समक्ष खोले जाएंगे। ऑफर पत्र में स्थायी निवास का पता भरना अनिवार्य होगा।
ऑफर पत्र को स्वीकृत/अस्वीकृत करने का अधिकार सक्षम अधिकारी डीएटीसीसी शिवपुरी को होगा। विस्तृत जानकारी एवं शर्तें कार्यालयीन समय में डीएटीसीसी कार्यालय शिवपुरी में देखी जा सकती हैं अथवा सहायक नोडल अधिकारी सौरभ गौड़ (मो. 7000653045) से संपर्क किया जा सकता है। निविदा संबंधी विस्तृत जानकारी एवं नियम-शर्तें वेबसाइट www.nic.in पर उपलब्ध हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.