शिवरात्रि यात्रा में हर्ष फायरिंग पर विधायक पर मामला दर्ज, राजनीति गरमाई


श्योपुर (मप्र)। महाशिवरात्रि के अवसर पर ग्राम पंचायत गलमान्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा यात्रा उत्सव के दौरान कथित हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। इस संबंध में बड़ौदा थाने में कांग्रेस विधायक बाबू जड़ेंल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी सूरजमल बैरवा ने कोटवार की रिपोर्ट के आधार पर शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि कार्यक्रम के दौरान बंदूक से हर्ष फायरिंग की गई, जिससे गांव में डर का माहौल बन गया और वे भयभीत होकर अपने घर चले गए। घटना के बाद बड़ौदा थाना में मामला दर्ज किया गया।

इस प्रकरण को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनोज सोनी ने कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। वहीं मामला दर्ज होने के बाद सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं, कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक द्वेष बताया, जबकि विधायक समर्थकों में नाराजगी दिखाई दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.