पोहरी। पोहरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दुल्हारा में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने पूजा-अर्चना कर एवं फीता काटकर किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक भारती ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव की आराधना का महापर्व है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में खुशहाली और समृद्धि आती है। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए क्षेत्रवासियों से मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
कार्यक्रम में श्री श्री 1008 बालकदास जी महाराज, समस्त मंडल समिति, रामजीलाल (पूर्व सरपंच), सरवन लाल, प्रह्लाद जी, दिनेश धाकड़ (सरपंच), चंपालाल जी, उत्तम धाकड़, केदार लाल धाकड़ सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।