ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, खेल प्रतिभाओं को मिल रहा मंच – प्रहलाद भारती


पोहरी। पोहरी विधानसभा के ग्राम नयागांव आनंदपुर, बैराड़ में जय बजरंग क्लब नयागांव आनंदपुर द्वारा आयोजित ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर प्रहलाद भारती ने कहा कि टूर्नामेंट जैसे आयोजन खेल प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर देते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। गांवों से निकलकर कई खिलाड़ी राज्य और देश स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं का उत्साह बढ़ता है और उन्हें सही मंच मिलता है।

शुभारंभ अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारी नारायण सिंह रावत (पूर्व सरपंच), गणेश धाकड़ (उप सरपंच), दामोदर रावत, भरत परिहार (सरपंच), लखन रावत, श्रीलाल रावत, लक्ष्मण पटेल, देवेंद्र पुरी गोस्वामी, श्रीनिवास परिहार सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथि का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

प्रथम मैच Teachers 11 एवं PTA 11 के बीच खेला गया। टॉस PTA 11 ने जीता, जबकि Teachers 11 ने पहले बल्लेबाजी की। अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया।

इस मौके पर डॉ. हाकीम यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता धीरा रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवकुमार धाकड़, पूर्व सरपंच कल्याण सिंह यादव, विनोद मड़ेनिया, लोकेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.