शिवपुरी। जनपद शिक्षा केंद्र पिछोर में रविवार को शिक्षा, स्वच्छता एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों के सम्मान में गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रीतम सिंह लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, उपाध्यक्ष अमित पडेरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि व शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने शिक्षकों को सम्मान पत्र प्रदान किए।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक लोधी ने शिक्षकों को समाज व राष्ट्र का निर्माता बताया। जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने कहा कि शिक्षकों के समर्पण से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संभव है। जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन बीआरसी सुरेश गुप्ता ने किया।