संभागीय आयुक्त खत्री ने अपना घर गौशाला लुधावली का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा


शिवपुरी। संभागीय आयुक्त मनोज खत्री ने अपना घर गौशाला लुधावली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में पशुओं के लिए उपलब्ध चारा, पेयजल एवं चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि गौशाला में चारे की किसी भी प्रकार की कमी न होने दी जाए तथा पशुओं की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाए।

संभागीय आयुक्त ने गौशाला परिसर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाए जाने पर भी जोर दिया। निरीक्षण के समय गौशाला में कुल 620 मवेशी पाए गए। उन्होंने उपस्थित पशु चिकित्सक डॉ. योगेश समाधिया से पशुओं को प्रदान की जा रही चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान गौशाला की संरचनात्मक स्थिति, पशु शेड, जल आपूर्ति, चारे की उपलब्धता, सफाई व्यवस्था एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का मौके पर आकलन किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी, एसडीएम शिवपुरी आनंद राजावत, उप संचालक सह परियोजना संचालक (आत्मा) पानसिंह करोरिया, उप संचालक पशुपालन एल.आर. शर्मा सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं पशु सेवक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.