शिवपुरी। जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को ग्वालियर संभागीय आयुक्त मनोज खत्री एवं कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत ग्राम बडागांव, विकासखंड शिवपुरी में चयनित बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर (बीआरसी) का अवलोकन किया।
अवलोकन के दौरान आयुक्त मनोज खत्री ने बीजामृत, जीवामृत एवं नीमास्त्र के निर्माण एवं उपयोग की विधियों के संबंध में कृषक महिम भारद्वाज से विस्तृत चर्चा की। साथ ही उपस्थित अन्य किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने योजना अंतर्गत कलस्टरों में चयनित कृषि सखियों से जिले में प्राकृतिक खेती के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और उनके अनुभवों पर चर्चा की।
इस अवसर पर संयुक्त संचालक कृषि आर.एस. शाक्यवार, उप संचालक सह परियोजना संचालक (आत्मा) पान सिंह करोरिया, उप संचालक पशुपालन एल.आर. शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आनंद सिंह राजावत, तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा, प्रभारी उप परियोजना संचालक आत्मा डॉ. किरण रावत, सहायक संचालक उद्यानिकी गोयल सहित ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक आत्मा रघुवीर सिंह यादव, पूरन सिंह चौहान (बदरवास) एवं मुकेश कुमार गर्ग (कोलारस) उपस्थित रहे।