आजाद नगर में युवक BSNL टावर पर चढ़ा, प्रशासन और लोगों में मची भगदड़



आलीराजपुर। जिले के आजाद नगर क्षेत्र से सोमवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक युवक इलाके में स्थित बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अचानक टावर पर चढ़ गया और काफी देर तक ऊंचाई पर बैठा रहा। उसे देख स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए।

पुलिस अधिकारियों ने युवक से बातचीत कर समझाइश दी तथा एहतियात के तौर पर आसपास का क्षेत्र खाली कराया गया। काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारने की कार्रवाई जारी रही।

फिलहाल युवक के टावर पर चढ़ने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रारंभिक तौर पर मामला निजी या पारिवारिक कारणों से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.