खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेशवासियों के लिए 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित


भोपाल। वर्तमान अप्रत्याशित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश शासन ने खाड़ी देशों में निवासरत प्रदेश के नागरिकों की सहायता के उद्देश्य से नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में 24x7 कंट्रोल रूम की स्थापना की है।

यह कंट्रोल रूम खाड़ी देशों में अध्ययन, रोजगार, व्यवसाय, पर्यटन अथवा अन्य कारणों से रह रहे मध्यप्रदेश के नागरिकों को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करेगा। किसी भी प्रकार की आपातकालीन अथवा सामान्य सहायता की आवश्यकता होने पर संबंधित व्यक्ति या उनके परिजन कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं।

राज्य शासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि कंट्रोल रूम के माध्यम से आवश्यकता पड़ने पर भारत सरकार एवं अन्य संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि प्रदेशवासियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

24x7 कंट्रोल रूम संपर्क विवरण:

दूरभाष: 011-26772005
व्हाट्सएप: 9818963273
ई-मेल: mphelpdeskgulf@gmail.com

प्रदेश शासन ने खाड़ी देशों में रह रहे सभी मध्यप्रदेशवासियों से अपील की है कि आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध कराए गए संपर्क माध्यमों का उपयोग करें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल जानकारी दें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.