पोहरी में लड्डू मार होली में उमड़ा आस्था का सैलाब, भजनों पर झूमे श्रद्धालु


पोहरी। नगर में राधा रानी प्रभात फेरी समिति पोहरी द्वारा आयोजित होली महोत्सव के तहत रविवार को लड्डू मार होली का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम स्थल राधा कृष्ण मंदिर कॉलेज ग्राउंड पोहरी पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा परिसर राधे-राधे के जयघोष से गूंज उठा। होली के पारंपरिक भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने एक-दूसरे को लड्डू अर्पित कर उत्सव की खुशियां साझा कीं। भक्तिमय वातावरण में रंग, गुलाल और पुष्प वर्षा ने माहौल को और भी आनंदमय बना दिया।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 28 फरवरी को फूल होली से शुरू हुआ यह महोत्सव 4 मार्च तक विभिन्न रंगारंग आयोजनों के साथ जारी रहेगा। 2 मार्च को शाम 8 बजे होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित होगा, वहीं 3 व 4 मार्च को गुलाल एवं रंग होली उत्सव मनाया जाएगा। समिति ने नगर के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रमों को भव्य बनाएं और धार्मिक परंपराओं के साथ होली पर्व का आनंद लें। पूरे आयोजन में सुरक्षा और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.