शिवपुरी-शिवपुरी जिले के ग्राम रातौर निवासी 26 वर्षीय युवा कृषक श्री पदम सिंह धाकड़ वर्ष 2007-08 में पुरानी पद्धति से कृषि करते थे, लेकिन आज उन्नत तकनीकी एवं कृषि के उन्नत संसाधनों का उपयोग कर कृषि को लाभ का धंधा बना दिया। इन्होंने विगत 2 वर्षों में 4 लाख रूपए की लागत से 12 लाख रूपए प्राप्त कर शुद्ध 8 लाख रूपए का मुनाफा प्राप्त किया है। उन्होंने इस मिथ्या को भी तोड़ा है कि अगर कृषक सही मार्गदर्शन उन्नत तकनीकी का उपयोग करें तो कृषि लाभ का धंधा बन सकता है। श्री पदम सिंह क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बने हुए है।
श्री पदम सिंह ने 4 हेक्टेयर क्षेत्र जमीन में खरीफ फसलों में मूंगफली उड़द, मक्का, टमाटम की फसलें ली। जबकि रवी फसलों में गेहूं, प्याज एवं लेहसून की फसलें पैदा की। पदम सिंह के पास 6 मुर्रा भैसे होने से वायोगैस संयंत्र स्थापित करने हेतु मध्यप्रदेश शासन की अपरम्परागत स्त्रोत योजना के तहत 50 प्रतिशत अनुदान प्राप्त कर वायोगैस संयंत्र लगाया है। जिससे घरेलू गैस ईधन के रूप में खाना बनाने के साथ-साथ संयंत्र से निकलने वाली सलरी (कम्पोस्ट खाद्य) का उपयोग फसलों के उत्पादन लेने में कर रहे है। पदम सिंह ने बताया कि बर्मी कम्पोस्ट इकाई एवं टमाटर की खेती के लिए उन्होंने उद्यानिकी विभाग द्वारा 60 प्रतिशत अनुदान पर एक हेक्टेयर क्षेत्र में ड्रिप सिंचाई योजना से भी टमाटर की खेती में अधिक उत्पादन ले रहे है। इस सिंचाई पद्धति के उपयोग से उत्पादन बढ़ने के साथ जल क्षमता में भी वृद्धि हुई है।
उन्होंने बताया कि कृषि के क्षेत्र में जैविक एवं उन्नत तथा आधुनिक तकनीकी के संबंध में समय-समय पर कृषि विज्ञान केन्द्र पिपरसमां शिवपुरी के वैज्ञानिकों द्वारा प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन भी दिया गया। इसके साथ ही वैज्ञानिकों द्वारा कम लागत में अधिक उत्पादन किसान कैसे लें, इसके गुर (टिप्स) भी दिए गए। भारत सरकार के दलहन क्लस्टर प्रदर्शन योजना का लाभ लेकर वे चना फसल के उन्नत बीज भी तैयार कर रहे है।
साथ ही कृषि की समस्त विदाओं को समन्वय कर समन्वित कृषि प्रणाली के मॉडल को भी अपनाए हुए है। वर्ष 2017 में जल संचय के लिए महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना से जल संचय इकाई भी निर्मित की है। जो जलसंग्रह के साथ-साथ ड्रिप सिंचाई में भी उपयोगी साबित हो रही है। श्री पदम सिंह कृषि के क्षेत्र में उन्नत तकनीकी का उपयोग करने के साथ-साथ शासन की बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओं अभियान में भी सक्रिय भागीदारी दे रहे है। किसान भाई पदम सिंह की सफलता पर इनसे 8827159869 पर सम्पर्क कर जानकारी ले सकते है
पदम सिंह ने उन्नत कृषि तकनीकी एवं संसाधनों का उपयोग कर लिया 8 लाख का मुनाफा
0
Sunday, July 22, 2018
Tags