किसानों की समृद्धि के लिए सरकार कोई कोर कसर नहीं छोडेगी-शिवराज सिंह चौहान  मगरौनी को मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा 

शिवपुरी- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों को समृद्ध बनाने में प्रदेश सरकार कोई कोर-कसर नहीं छोडेगी। किसानों को उनके पसीने का वाजिब दाम दिलाया जायेगा। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को शिवपुरी जिले के पिछोर तहसील मुख्यालय पर 2208 करोड़ तीन लाख रूपये की लागत से लोअर ओर वृहद सिंचाई परियोजना के भूमिपूजन अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राजस्व मंत्री एंव वयोवृद्ध लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने की। विश्ेष अतिथि के रूप में प्रदेश के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष  सुशील रघवंशी, पोहरी विधायक प्रहलाद भारती, पूर्व विधायक  नरेन्द्र विरथरे, पूर्व विधायक  माखनलाल राठौर,  देवेन्द्र जैन, रमेश खटीक, वीरेन्द्र रघुवंशी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  रणवीर सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि मगरौनी कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाएगा। 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने में लोअर ओर वृहद सिंचाई परियोजना अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन करेगी। इस योजना के माध्यम से पिछोर, करैरा एवं दतिया के चार विधानसभा क्षेत्रों के 343 ग्रामों की 2 लाख 73 हजार एकड़ भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही इस परियोजना से खनियाधाना एवं पिछोर के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल का प्रावधान भी किया गया है। सिंचाई के साथ-साथ क्षेत्र में पेयजल की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जायेगी। 
मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस परियोजना के पूर्व होने से किसानों के खेत में फसल लहरायेंगी और और समृद्धि आयेगी। इस क्षेत्र के किसान भी अब अच्छी खेती कर अपने घर परिवार का जीवन स्तर वेहतर कर सकेंगे। मुख्मयंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने की दशा में वेहतर कार्य किया गया है। प्रदेश सरकार ने सिंचाई रकबे को बड़ाकर 40 लाख हैक्टेयर तक पहुंचा दिया गया है। हमारा लक्ष्य 80 लाख हैक्टेयर तक क्षेत्र को खेती के लिए पानी उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को भी हम पूरा करेंगे। 
मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों को उनकी उपज का उचित दाम दिलाने के लिए प्रदेश में समर्थन मूल्य पर किसानों की उपज क्रय करने का कार्य किया है। संपूर्ण देश में 1765 रूपये प्रति क्विंटल पर गेहूं की खरीदी होने पर प्रदेश में किसानों की उपज दो हजार रूपये प्रति क्विंटल क्रय की गई है। मुख्यमंत्री  सिंह ने कहा कि आगामी दिनों में भी किसान की खेती की लागत में 50 प्रतिशत लाभांश जोड़कर समर्थन मूल्य निर्धारित किया जायेगा

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.