भोपाल। मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन लगभग तय हो गया है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथऔर राहुल गांधी की बैठक के बाद राहुल ने बसपा सुप्रीमो मायावती से फोन से बात की। बीते चुनाव में बसपा को प्रदेश में सात और कांग्रेस को 37 प्रतिशत वोट मिले थे। वहीं भाजपा को 45 प्रतिशत वोट मिले थे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बसपा से गठबंधन करेगी। भोपाल में विधानसभा ने नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस से बसपा का गठबंधन प्रदेश में फायदेमंद रहेगा।
