शिवपुरी- खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने विकास पर्व के तहत मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के तहत 38 करोड़ 42 लाख 30 हजार की लागत से 12 सडकों एवं पुलों, मध्यप्रदेश शासन लोक निर्माण विभाग के तहत 101 करोड़ 34 लाख 79 हजार की लागत की 10 सड़कों तथा 29 करोड़ 54 लाख 94 हजार रूपए की लागत से 5 पुलों का शिलान्यास किया तथा लगभग 11 करोड़ की लागत से दो सीसी निर्माण का लोकार्पण किया।
इन सड़कों एवं पुलों में 62 लाख 15 हजार की लागत से खैरई कुदोरिया गणेश से भेडोन तक सड़क निर्माण, 93 लाख 2 हजार की लागत से अटरूनी बदेरा टोरिया रोड से झालेन मार्ग, 2 करोड़ 95 लाख 14 हजार की लागत से किरोला नैनागिर से कुबंअरपुर मार्ग, 81 लाख 78 हजार की लागत से खैरई पडोरा डांग से माड़ो मार्ग, 3 करोड़ 26 लाख 97 हजार की लागत से खनियांधाना के गोरवर से ओडी ब्रिज मार्ग, 10 करोड़ 57 लाख 99 हजार रूपए की लागत से सतनवाड़ा भितरवार (एमडीआर) मगरोंनी से हतेडा (करैरा, भितरवार एमडीआर रोड) वाया कांकर फूलपुर मार्ग, 2 करोड़ 46 लाख 13 हजार रूपए की लागत से पपरेडू जंक्शन से बडगोर मार्ग, 1 करोड़ 93 लाख 53 हजार की लागत से पायगा से धोर्रा पुल निर्माण, 4 करोड़ 9 लाख 54 हजार रूपए की लागत से सिरसौद पिछोर रोड़ से कुर्रोल वाया बडेरा मार्ग पर पारोंच नदी पर पुल निर्माण, 9 करोड़ 77 लाख 25 हजार की लागत ने निर्मित होने वाले एन.एच.25(सुरवाया) से पिछोर-गोरा रोड, (एमडीआर-टी05) वाया मोहनगढ़, बीरा मार्ग पर पुल निर्माण, 65 लाख 61 हजार रूपए की लागत से शिवपुरी के छार से कबीरखेड़ी मार्ग, 33 लाख 19 हजार रूपए की लागत से शिवपुरी के पिपरसमा रोड़ से गिरमोरा मार्ग का शिलान्यास किया गया। इ
इसी प्रकार 101 करोड़ 34 लाख 79 हजार की लागत की 10 सड़कों का शिलान्यास किया। जिसमें 9 करोड़ 1 लाख 86 हजार की लागत से शिवपुरी झांसी फोर लेन मार्ग निर्माण (शिवपुरी शहरी भाग), 2 करोड़ 12 लाख 16 हजार की लागत से गणेशखेड़ा से पिपरो पीएमजीएसवाय मार्ग से 3/8से धोहरा मार्ग, 63 लाख 11 हजार रूपए की लागत से मुख्य मार्ग (एबीरोड एनएच-3) से सेसई जैन मंदिर तक पहुंच मार्ग (ग्रामीण मार्ग), 82 लाख 50 हजार की लागत से बैराड़ धोरिया मार्ग, 69 लाख 8 हजार की लागत से मेहना पोहरी मार्ग (पोहरी शहरी क्षेत्र), 18 लाख 88 हजार रूपए की लागत से एमपी टू ए.बी.रोड, 81 करोड़ 92 हजार की लागत से करैरा से बामोरकला व्हाया डामरोन, बामोर, पिछोर, खनियांधाना, एरावन रोड़ का निर्माण, 4 करोड़ 22 लाख 11 हजार रूपए की लागत से रूपनवारा से देवरी मार्ग, 98 लाख 93 हजार रूपए की लागत से पिछोर चंदेरी मार्ग से जुडी रहरगंवा अनुसूचित जाति बस्ती से ग्राम टोढ़ा पिछोर मार्ग तथा 74 लाख 16 हजार रूपए की लागत से पिछोर दिनारा से चन्दु पहाड़ी मनका मार्ग शामिल है।
इसके साथ ही म.प्र.शासन लोक निर्माण विभाग के तहत 2 करोड़ 51 लाख 64 हजार रूपए की लागत से शिवपुरी पाली मार्ग पर स्थित सरकुला नदी पर सेतु निर्माण, 6 करोड़ 80 लाख 06 हजार रूपए की लागत से नरवर करैरा मार्ग पर स्थित बरूआ नाले पर पुल निर्माण, 1 करोड़ 34 लाख 06 हजार रूपए की लागत से पिछोर से दिनारा मार्ग पर स्थित नाघो नाले पर पुल निर्माण, 1 करोड़ 7 लाख 58 हजार रूपए की लागत से पिछोर दिनारा मार्ग पर स्थित बहोरा नाला निर्माण तथा 178 करोड़ 1 लाख 60 हजार रूपए की लागत से शिवपुरी पाली मार्ग पर स्थित कूनो नदी पर पुल निर्माण का शिलान्यास किया। जबकि 6 करोड़ 39 लाख 80 हजार की लगात से डेली रोड़ सीवर लाईन से ध्वस्त मार्ग का सीसी निर्माण और 4 करोड़ 58 लाख 74 हजार की लागत के फिजीकल रोड़ सीवर लाईन से ध्वस्त मार्ग का सीसी निर्माण का लोकार्पण किया गया।