भोपाल-मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाने के बाद अरुण यादव को पार्टी में फिर से तवज्जो मिल गई है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें चुनाव के दौरान खुद की यात्राओं का समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही चुनाव के दौरान अरुण यादव को अन्य महत्वपूर्ण दायित्व मिल सकते हैं। दो दिन पहले दिल्ली में हुई पार्टी नेताओं की बैठक में राहुल गांधी ने अरुण यादव को खासा तवज्जो दिया। बताया गया कि बैठक में मप्र के नेताओं में से चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया , सांसद विवेक तन्खा एवं अरुण यादव को खासा तवज्जो दिया गया था। प्रदेश में चल रहीं चुनावी गतिविधियों के चलते यह बैठक महत्वपूर्ण थी। इसी बैठक में राहुल गांधी ने प्रदेश के नेताओं से कहा है कि वे जनता के बीच जाएं।