अभिषेक जैन मुंगावली -समय पर हम उचित कार्य करेंगे, पुरुषार्थ करेंगे, मानव बन कर कार्य करेंगे तो महान अपने आप बन जाएंगे। आज के समय में व्यक्ति की पूजा नहीं होती, बल्कि कार्य की पूजा होती है। यह बात आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज ने मुंगावली के पुराना बाजार स्थित राममंच पर बुधवार को धर्मसभा को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि दान छोटा हो या बड़ा हो दान-दान होता है, हमें बहुत लाभ देता है। हमारा मन बड़ा रहना चाहिए और ऐसा रहे कि मैं दूसरों को देता रहूं, देता रहूं और हम दान देने के बाद भी उसे अपना अहोभाग्य मानें। हम अपनी आत्मा में उदारता के भाव लाएं। प्रभु से प्रार्थना करो कि हमें कभी मांगना ना पड़े। हमारे कर्म ऐसे हो कि वह हमें युगों युगों तक लाभ देते रहें। उन्होंने कहा कि दान देने से कभी भी दरिद्रता नहीं आती है।
आचार्यश्री को 400 श्रद्धालुओं ने श्रीफल भेंट किए : आचार्यश्री के दर्शन के लिए नागपुर से 400 श्रद्धालुओं का दल पहुंचा। जिन्होंने आचार्यश्री को श्रीफल अर्पित किए। यह श्रद्धालु बस और फॉर व्हीलर गाड़ियों से आचार्यश्री के दर्शन के लिए पहुंचे।
समय पर उचित कार्य करो, अपने आप महान बन जाओगे: आचार्यश्री
0
Thursday, December 13, 2018
Tags