आष्टा-नगर में 23 से 29 जनवरी तक पंचकल्याणक महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। कुटीर व ग्रामोद्योग विभाग तथा नवीन ऊर्जा मंत्री हर्ष यादव शनिवार को नगर के दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे तथा यहां विराजित तीनों संतों से मिले।
दिगंबर जैन समाज द्वारा गांव हकीमाबाद में गो शाला संचालित हो रही है जहां पर मुनिश्री प्रशांतसागरजी, निर्वेग सागरजी व विशदसागरजी महाराज पंचकल्याणक महोत्सव को आयोजित करने मार्गदर्शित कर रहे हैं। शनिवार को मंत्री हर्ष यादव आष्टा में विराजित तीनों संतों से मिले और पंचकल्याणक तथा गो शाला की व्यवस्था को लेकर उनसे चर्चा कर निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, मुनि सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील प्रगति, पूर्व नपाध्यक्ष डॉ. मीना सिंगी, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री प्रदीप प्रगति के साथ ही समाज एवं पंचकल्याणक महोत्सव के पदाधिकारी मगनलाल जैन, नरेंद्र गंगवाल, ओमप्रकाश जैन, सचिन जैन, अमन जैन, संजय जैन किला, संदीप जैन भी मौजूद थे। स्थानीय जैन समाज ने श्री यादव को पंचकल्याणक महोत्सव में आने के लिए आमंत्रित किया। मंत्री श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में वर्तमान सरकार विभिन्न अंचलों में संचालित हो रही गो शालाओं को तथा नवीन गो शालाओं को समुचित सहायता प्रदान कर वचन पत्र में सम्मिलित गो सुरक्षा के वादे को पूर्ण करेगी।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी