आचार्य श्री सुधर्म सागर जी महाराज का 82वां समाधि दिवस मनाया, निकाली शोभायात्रा



कुशलगढ़-आचार्य गुरुवर  विमद सागर जी महाराज के सान्निध्य में शनिवार को आचार्य  श्री सुधर्म सागर जी महाराज का 82वां समाधि दिवस मनाया गया। श्रद्धा के साथ शाेभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नसिया जी पहुंची। जहां पुरुष सफेद रंग तथा महिलाएं केसरिया परिधान पहनकर कार्यक्रम में शामिल हुए। नसिया जी में आचार्य विमद सागर जी महाराज  की पूजा व पाद प्रक्षालन किया गया  । दोपहर में आचार्य विमद सागर जि महाराज  का पैदल विहार कुशलगढ़ से वागौल श्री तीर्थ पर हुआ। विहार के दौरान अपने प्रवचन में आचार्य विमद सागर जी  ने कहा कि जब तक व्यक्ति को चोट नहीं लगती तब तक उसकी खोट नहीं निकलती। गुरु ही व्यक्ति के अवगुणों को अपने उपदेश के शब्दों से दूर करते हैं। ऐसे में व्यक्ति को सादा जीवन व उच्च विचार के पथ पर कायम होकर सर्वे भवंतु सुखिन: के मार्ग पर चलना चाहिए। आचार्य के विहार के दौरान समाज अध्यक्ष  सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
   संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.