खुरई-शनिवार काे शाम 4 बजे आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज के गृहस्थ जीवन के लघु भ्राता व उनसे दीक्षित प्रथम मुनिश्री समयसागर जी महाराज अपने संघ सहित बीना से विहार कर खुरई पहुंचे। आहारचर्या कुलवाई गांव में संपन्न हुई। वायपास राेड रीठाैर के पास श्रद्धालुओं ने उनकी भव्य अगवानी की। समस्त नगरवासियों ने अपने-अपने घर के सामने रंगाेली बनाई, चाैक पूरकर मुनि संघ की आरती उतारी। मुनिश्री समयसागर जी महाराज के साथ 13 मुनिराज शामिल हैं जिसमें मुनिश्री प्रशस्तसागरजी, मल्लिसागरजी, अभेदसागर जीनिर्ग्रंथ सागर, निभ्रातसागर, निरारस सागर, निराश्रम सागर, निराकार सागर,जी निश्चिंत सागरजी, निर्माण सागर जी, निशंकसागर,जी निरंजन सागरजी एवं र्निलेप सागर जी साथ में विहार कर खुरई आये
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी