मधुबन-महान दिगंबराचार्य आचार्य सम्भव सागर जी महाराज के साथ आचार्य विराग सागर जी महाराज का विदाई मिलन समारोह के साक्षी बने हजारों तीर्थयात्री। सम्मेद शिखर मधुबन की पवित्र भूमि से आचार्य विराग सागर जी महाराज सहित संघ के सभी मुनि, आर्यिकाओं का मंगल विहार हो गया है। मधुबन समाज के लोग एक ओर जहां गुरु के विहार से पूर्व आरती की और पद प्रक्षालन किया सौ साधुओं के इस विराट संघ की उपस्थिति से मधुबन की रौनक में चार चांद लग गई। आचार्य संघ के मंगल विहार को लेकर विदाई समारोह कार्यक्रम में मधुबन के समस्त मुनि आर्यिका तेरह पंथी कोठी के प्रवचन हॉल में उपस्थित हुई। दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी कोलकाता के समेत ट्रस्ट के कई पदाधिकारी के साथ मधुबन के जैन समाज के युवा वर्ग ने मिल कर इस मंगल विहार की बेला पर उपस्थित होकर संघ को विहार करवाया। वहीं मधुबन मे कुछ श्रावक श्रविकाओ मुनिराजों व आर्यिका संघ के आंखों में आंसू छलकते दिखी। आचार्य सम्भव सागर जी महाराज के संघ की नवदीक्षित आर्यिका 105 पुनीत चैतन्य मती माताजी के आंख से आंसू छलक पड़े जब आचार्य महाराज के संघ की विदाई में शामिल हुई। मिलों तपती गर्मी में पैदल विहार कर दीक्षा समारोह में शामिल हुए थे गुरुदेव। गुरुदेव की वात्सल्यता का पूरा मधुबन जैन व जैनेतर समाज कायल हैं।
मंगल विहार से पूर्व दो महान संतों का मिलन।
विहार पर निकले राष्ट्रीय संत विराग सागर।
विराग सागर महाराज ने इटखोरी को किया प्रस्थान
आचार्य राष्ट्रीय संत विराग सागर जी महाराज ससंघ गुरुवार को शाश्वत तीर्थ स्थल मधुबन से इटखोरी के लिए विहार किया। उनके साथ सैकड़ों आचार्य, मुनि, साधु-साध्वी, श्रावक-श्राविका एवं श्रद्धालु साथ चल रहे हैं। गुरुवार को मधुबन से तेरहपंथी कोठी से गाजे-बाजे के साथ निकल कर के पहले गुरु महाराज विमल समाधि मंदिर में गए जहां गुरु का दर्शन कर इटखोरी के लिए प्रस्थान किए। यहां यह बता दें कि इटखोरी स्थित भद्रकाली मंदिर के पीछे भूदल पूर्व में भगवान शीतलनाथ का जन्म स्थल पता चला है जहां एक भव्य मंदिर बनाया जाएगा। जिसके भूमि पूजन एवं शिलान्यास के लिए 18 जनवरी को इटखोरी में झारखंड के राज्यपाल सहित कई अतिथियों को बुलाया गया है उसी कार्यक्रम हेतु महाराज मधुबन से प्रस्थान किए हैं जो 18 जनवरी के पहले बदलपुर पहुंचेंगे। मधुबन से जब प्रस्थान किए तो सभी संस्थाओं के दरवाजे पर रंगोली बनाकर महाराज श्री का पद प्रक्षालन किया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी
आचार्य श्री विराग सागर जी महाराज का विहार विहार में हजारों तीर्थयात्री शामिल
0
Friday, January 11, 2019
Tags