भगवान के गर्भ कल्याणक की क्रियाओं के साथ पंच कल्याणक महोत्सव का शुभारंभ




आष्टा-पंच कल्याणक महोत्सव स्थल अयोध्या नगरी अलीपुर में पहले दिन भगवान के गर्भ कल्याणक की पूर्वाध धार्मिक क्रियाएं मुनि श्री प्रशांत सागर जी महाराज  संघ के सानिध्य में विधि विधान से संपादित की गई। इसके साथ ही छह दिवसीय गजरथ पंच कल्याण महोत्सव आगाज हुआ। इसमें बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। भगवान के गर्भ कल्याणक के उत्तरार्ध की क्रियाएं दूसरे दिवस भी जारी रहेगी। संध्या काल में मंगल आरती ओर विद्वानों द्वारा शास्त्र प्रवचन भी धार्मिक मंच से किए गए।
बुधवार को महोत्सव की सुबह से ही मंगल ध्वनि ओर देव-दुंदुभि के बीच मंगलाष्टक पाठ का वाचन किया गया। दिशाबंधन, रक्षा मंत्र अाैर शांति मंत्र के पश्चात मंगल अभिषेक, शांतिधारा और भगवान की पूजा भक्ति भाव से की गई। मुनि संघ के मंगल प्रवचन के बाद हुई याग मंडल विधान की पूजा में इन्द्र-इन्द्राणी, कुबेर ओर यज्ञ नायक के रूप में चयनित व्रत धारी पात्रों ने श्रद्धा पूर्वक भाग लिया।
महोत्सव में जैन समाज के साथ नगर के अन्य लोग भी शामिल हुए
छह दिवसीय गजरथ महोत्सव में मुनिश्री का मिल रहा मार्गदर्शन
बुधवार को नगर के अलीपुर में छह दिवसीय पंच कल्याण महोत्सव शुरू हुआ ।
बैंडबाजों से मंगल थाल लेकर पहुंचे
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बड़ा बाजार स्थित पारस विद्यायतन से निर्मल कुमार नरेन्द्र श्रीमाेढ़ परिवार के साथ श्रद्धालु गाजे बाजे के साथ आरती के मंगल थाल लेकर पंचकल्याण महोत्सव स्थल तक पहुंचे।
प्रशासनिक अधिकारियों ने महोत्सव के स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया
पंच कल्याणक स्थल पर पहले दिन ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वहीं एसडीएम मेहताब सिंह गुर्जर, तहसीलदार अजय प्रताप पटेल, टीआई कुलदीप खत्री ने यातायात ओर सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। इस अवसर पर पंचकल्याणक समिति के अध्यक्ष अनूप जैन, प्रशासनिक संयोजक नरेंद्र गंगवाल, मुनि सेवा समिति अध्यक्ष सुनिल प्रगति, संरक्षक दिलिप सेठी, प्रचार प्रमुख संजय जैन ने उन्हें सभी कार्यक्रम व्यवस्थाओं से अवगत कराया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन
पंच कल्याणक महोत्सव में धार्मिक क्रियाओं के साथ ही गर्भ कल्याणक के पूर्वाध से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन भी किया गया। महाेत्सव में सौधर्म इंद्र की सभा, कुबेर द्वारा रत्नों की वर्षा, देवताओं के द्वारा अयोध्या नगरी की सजावट, अष्ट कुमारियों द्वारा तीर्थंकर की माता की सेवा, सोलह स्वप्न दर्शन का मंचन प्रमुख आकर्षण थे।
   संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.