कर्मचारी हितैषी सभी वचन पूरा करेगी सरकार-जनसम्पर्क मंत्री

भोपाल-जनसम्‍पर्क, विधि एवं विधायी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, विमानन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री  पी.सी.शर्मा ने आज यहाँ सतपुड़ा भवन में कर्मचारी संघों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कहा कि सरकार कर्मचारियों के हित में वचन पूरा करने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वचन पत्र में दिए गये सभी वचन सरकार पूरा करेगी।

कहा कि कर्मचारी हितों के लिए वे हमेशा उनके संघर्ष में साथी रहे हैं और आगे भी कर्मचारियों को यथोचित लाभ दिलाने के लिए हमेशा साथ रहेंगे। सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र ही विचार कर उन्हें अमल में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे मंत्री होने के पहले कर्मचारियों के साथ और फिर विधायक हैं। कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए पहले संघर्ष किया है, अब निराकरण करेंगे।

सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष  ओपी कटियार, राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष  जितेन्द्र सिंह, लघु वेतन कर्मचारी संघ  महेन्द्र शर्मा, निगम-मंडल अधिकारी-कर्मचारी समन्वय महासंघ के प्रांताध्यक्ष  अजय श्रीवास्तव, डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के डी.एस.भदौरिया, राजपत्रित कर्मचारी संघ के  डी.के. यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.