स्वाध्याय दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट कमेटी अशोकनगर द्वारा इस बार भी बार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन

अतुल जैन अशोकनगर अशोकनगर में 22 वां वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े ही धूम धाम व भक्ति भाव से किया जा रहा  है। आयोजन का शुभारंभ ध्वजारोहण से की गई। 10 फरबरी को कार्यकर्मो के समापन के प्रश्चात श्री जिनेंद्र देव की शोभायात्रा निकाली जाएगी। मंडल बिधान ,प्रबचन सहित कई धार्मिक अनुष्ठान होंगे।  बर्ष 1995 में स्वाध्याय मंदिर का निर्माण हुआ था ।उसके बाद प्रत्येक वर्ष बार्षिक समारोह का आयोजन किया जाता है।इसी समारोह की कड़ी में इस बार भी यह आयोजन किया जा रहा है। मंदिर को आकर्षक विधुत की सजावट से रोशनी में किया गया है। प्रतिदिन मंदिर में कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। 6 फरबरी से 10 फरबरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम के अंतर्गत समागत विद्वानों में प.वीरेंद्र कुमार आगरा के प्रबचन हो रहे है। इस मौके पर नवलबंधी मंडल विधान का आयोजन भी किया जा रहा है।जिसके विधानाचार्य प.सुनील धवल और अनिल धवल जी है। दैनिक कार्यकर्मो में प्रतिदिन प्रातः 7 से 8:45 तक श्रीजी का अभिषेक ,पूजन व विधान का आयोजन किया जा रहा है। 9:15 से 10:45 बजे से पूज्य गुरुदेव के सी डी प्रबचन और समागत विद्धानों के प्रबचन रात्रि 7:30 से 8 तक जिनेन्द्र भक्ति का कार्यक्रम तथा रात्रि 8 से 9:30 बजे तक प्रबचनो का आयोजन किया जाएगा ।
10 फरबरी को भगवान जी की विशाल शोभायात्रा मंदिर स्थल से सुबह 9 बजे  प्रारंभ होगी नगर के मुख्य मार्गी से होकर पूर्व मंदिर जी पुहंचेगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.