जिस देश में नारियों का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते है- सिंधिया



शिवपुरी- क्षेत्रीय सांसद  ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि धर्मों एवं शास्त्रों में उल्लेख है कि जिस देश में नारियों को सम्मान दिया जाता है, वहां देवता निवास करते है। महिलाओं में क्षमताओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता इस बात की है कि देश एवं प्रदेश के विकास में महिलाओं की क्षमता का सही उपयोग हो। श्री सिंधिया आज पॉलोग्राउण्ड शिवपुरी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित सखी संवाद कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर, महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती इमरती देवी, कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी, श्रीमती प्रियदर्शनी राजे, विधायक करैरा  जसवंत जाटव, विधायक पोहरी  सुरेश राठखेड़ा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष  बैजनाथ सिंह यादव, जिला कांग्रेस कार्यक्रारी अध्यक्ष  राकेश गुप्ता, जनपद अध्यक्ष  पारम सिंह रावत सहित जनप्रतिनिधि, जिले की महिलाए तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे। इस मोके पर महिला स्वसहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री की प्रदर्शनियां भी लगाई गई। जिसका अवलोकन कर सभी दर्शकों द्वारा सराहना की गई।


सांसद श्री सिंधिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिस परिवार, समाज एवं देश में नारी का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते है, महिलाएं किसी भी मामले में पुरूषों से पीछे नहीं है। आज हमारे देश में महिलाएं सभी क्षेत्रों में बढ़चढ़कर भाग लेकर कार्य कर रही है। उन्होंने महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि जिले में सेनेट्री नेपकिन, अगरबत्ती उद्योग जैसे प्रोजेक्ट स्थापित कर बड़े संख्या में स्थानीय स्तर पर ही महिलाओं को रोजगार दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को विधानसभा एवं लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण का विधेयक पारित होने पर देश में लगभग 160 से 170 महिला सांसद चुनकर आएगी। जो देश के विकास में बड़ा योगदान दे सकेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। महिलाओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.