योगेन्द्र जैन (पोहरी) भोपाल-लोकसभा के सियासी रण का आखिरी चरण में 7 राज्यो की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। मध्यप्रदेश की बात करे तो तीन चरणों मे रिकॉर्ड मतदान हुआ है अब मालवा- निमाड़ के मतदाताओ की बारी है मध्यप्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू होते है इन दिग्गज नेताओं के भाग्य का फ़ैसला जनता ने करना शुरू कर दिया है। निमाड़ में दोनो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मैदान में है भाजपा से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नन्दकुमार चौहान एव कांग्रेस से अरुण यादव को मैदान में उतारा है इंदौर में दोनो नए चेहरे पर दवा खेल है लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने चुनाव न लड़ने के बाद भाजपा ने शंकर लालवानी को मैदान उतारा है जबकि कांग्रेस ने 21 साल बाद फिर से पंकज संघवी पर विश्वास जताया है। मंदसौर नीमच सीट पर भाजपा ने सुधीर गुप्ता पर भरोसा जताया है जबकि टिकिट के समय गुटबाजी सामने आई थी कांग्रेस ने साफ छवि ,चुनाव में मत खाने के बाद क्षेत्र में लगातार सकिय मीनाक्षी नटराजन को मैदान में उतारा है रतलाम सीट पर भाजपा ने विधायक पर भरोसा जताते हुए गुमान सिंह एव कांग्रेस ने 5 बार के सांसद कांतिलाल भूरिया को मैदान में उतारा है देवास सीट पर इस बार भाजपा से महेंद्र सिंह सोलंकी एव कांग्रेस ने प्रहलाद सिंह को मैदान उतारा है। धार में कांग्रेस ने नए चेहरे दिनेश गिरवाल पर दांव खेला है और भाजपा ने वर्तमान सांसद का टिकिट काटकर छतर सिंह दरबार को मौका दिया है इसी प्रकार से महा काल की नगरी उज्जैन में कांग्रेस ने बाबूलाल मालवीय को 10 वर्ष बाद फिर चुनाव मैदान में उतारा है जबकि भाजपा ने वर्तमान सांसद का टिकट काट पूर्व विधायक अनिल फिरोजिया को मौका दिया है
आज के मतदान के बाद मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के उम्मीदबार का भाग्य का फैसला मशीनों में कैद हो जाएगा जो 23 मई को फैसला आएगा। लेकिन मध्यप्रदेश में अधिकतम वोटिंग किस पार्टी को फायदा देगी यहां तो 23 मई को पता चलेगा।
