गुना लोकसभा सीट के बाद मध्यप्रदेश में दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह की हार से कांग्रेस को दूसरा बड़ा झटका लगा है। रुझान में भाजपा के हिन्दुत्व की प्रतीक साध्वी प्रज्ञा ने बड़े अंतर के साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस के बड़े चेहरे दिग्विजय सिंह को पछाड़ दिया है। अब साध्वी की जीत का रास्ता साफ नजर आने लगा है। गौरतलब है कि यहां दोनों प्रत्याशियों के बीच की लड़ाई को केवल सियासी नहीं, बल्कि धार्मिक युद्ध के तौर पर भी देखा जा रहा था।
