भीलवाडा-मुनि श्री सुधासागर जी महाराज ने कहा कि दुनिया में व्यक्ति को सुख-शांति से जीना है तो हर व्यक्ति, वस्तु व जीव को अपना बनाना पड़ेगा। ऐसा व्यवहार व आचरण बनाना पड़ेगा जिससे वह आपसे दूर न हो। उसके मन में किसी भी प्रकार के कषाय उत्पन्न न हो। मुनि श्री मंगलवार को चंद्रशेखर आजादनगर स्थित मंदिर में धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे।
चंद्रशेखर आजादनगर मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव को लेकर बिंदोली 24 को
धर्मसभा में पंचकल्याण महोत्सव के सभी पात्रों ने मुनि के चरणों में श्रीफल भेंट किया। पंचकल्याणक महोत्सव समिति अध्यक्ष ने बताया कि पंच कल्याणक के पात्रों की बिंदाैली 24 मई को जिज्ञासा समाधान के बाद मंदिर से जुलूस के रूप में रवाना हाेगी। चंद्रशेखर आजादनगर के मुख्य मार्गों से होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी। संयोजक ने बताया कि मुनि ससंघ के सानिध्य में मज्जिनेंद्र जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति की ओर से 26 से 31 मई तक चंद्रशेखर आजादनगर स्थित मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव होगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी