पंचकल्याणक महोत्सव में साइकिल रैली से देंगे पर्यावरण संरक्षण का संदेश...बिंदाैली निकालीआज चंवलेश्वर युवा वाहिनी की और से घटयात्रा




भीलवाड़ा-चंद्रशेखर आजाद नगर में होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव के तहत शनिवार को पर्यावरण संरक्षण के लिए चंवलेश्वर युवा वाहिनी की और से शाम 5 बजे सुभाषनगर नेमिनाथ जिन मंदिर से साइकल रैली निकाली जाएगी। यह विभिन्न मार्गों से होती हुई चंद्रशेखर आज़ाद नगर जिन मंदिर में संपन्न होगी। वहीं, शुक्रवार काे चंद्रशेखर आजाद नगर मंदिर से जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम के बाद पंचकल्याणक के सभी पात्रों की बिंदोली निकली व सभी पात्रों की गोद भराई रस्म हुई।
कार्यक्रम संयोजक प्रवीण चौधरी ने बताया कि 25 मई शनिवार को घटयात्रा एवं श्रीजी की शोभा यात्रा 26 मई सुबह 5:30 बजे जिन मन्दिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गो से होकर मंदिर पहुंचेगी। मुनि ससंघ के सानिध्य में मज्जिनेन्द्र जिनविंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति की ओर से 26 से 31 मई तक मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव होगा। इससे पहले शुक्रवार सुबह दिगंबर संत मुनि श्री सुधासागर जी महाराज ने कहा कि जो वर्तमान को नहीं जान सकता है वह अतीत और भविष्य को समझ नहीं सकता। वर्तमान बहुत छोटा व सीमित होता है। जबकि अतीत अनंत व भविष्य अनंतानंत है। सत्य की जांच नहीं होती सत्य सदा अनुभव में आता है। मुनि धर्मसभा को सं‍बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सत्य हमेशा तभी ही अच्छा लगता है जब वह प्रशंसनीय या प्रिय हो। धर्म के कारण कभी विवाद नहीं करना चाहिए तथा विवाद को धर्म की जाजम पर नहीं लाना चाहिए।
            संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.