संघ से विवेक बन सकते हैं मंत्री

राजनीतिक हलचल-कहा जाता है कि मेयर व नवनिर्वाचित सांसद विवेक शेजवलकर को भाजपा ही नहीं संघ का भी आर्शीवाद लगातार मिलता रहा है। अब अगर वह केन्द्र की मोदी सरकार में मंत्री भी बन जाये तो कोई अचंभे वाली बात नहीं होगी।
हम आपको बताते चले कि इसी साल के अंत में मेयर विवेक शेजवलकर का कार्यकाल समाप्त होने वाला था। लेकिन संघ के बेहद करीबी होने के कारण उन्हें दो बार मेयर का टिकट मिला और वह जीते भी। अब जब केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने मुरैना की ओर रूख किया तो ग्वालियर से कई दिग्गजों के चुनाव लड़ने की खबरें चली, परंतु अप्रत्याशित तरीके से मेयर विवेक शेजवलकर नागपुर से टिकट ले आये और किस्मत के धनी होने के कारण दिल्ली भी अब वह पहुंच गये है।
हो सकता है अगर संघ का इसी प्रकार आर्शीवाद रहा तो चंबल अंचल से दूसरे व्यक्ति वही होंगे जो केन्द्र की मोदी सरकार में मंत्री बन सकते है। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की तरह ही ग्वालियर को फिर केन्द्र में मंत्री पद का तोहफा मिल सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.