दिल्ली- लोकसभा चुनाव में कांग्रेस में जाने की लगातार चल रही अटकलों को खुद सपना चौधरी ने मीडिया के समाने आने के बाद विराम लगा और खुद कांग्रेस में जाने की बात को सिर से नकार दिया।
दिल्लीहरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी आखिरकार आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गई है। रविवार को BJP के महासचिव रामलाल के साथ उनकी तस्वीर आई। इस मौके पर कई अन्य बीजेपी नेता भी मौजूद थे। हालांकि, सपना चौधरी या बीजेपी की तरफ से इसपर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बता दें कि राजधानी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आज भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान है। इस कार्यक्रम में सपना चौधरी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है

लोकसभा चुनाव से पहले था सस्पेंस -लोकसभा चुनाव 2019 से पहले सपना चौधरी पर सस्पेंस बना हुआ था। पहले उनके कांग्रेस में आने की खबरें आई थीं। कुछ तस्वीरों के बाद कहा गया कि वह कांग्रेस में आ गई हैं। लेकिन फिर सपना खुद मीडिया के सामने आईं और उन्हें इस खबर को गलत बताया। इसके बाद प्रचार के दौरान सपना चौधरी बीजेपी के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ देखी गईं।
सपना चौधरी हरियाणा की पॉप्युलर सिंगर और डांसर हैं, वह बॉलिवुड की फिल्मों में भी आइटम सॉग्स कर चुकी हैं। इसके अलावा वह बिग बॉस में भी नजर आई थीं।