आदिनाथ के चरणों में नतमस्तक हुए मुनिद्वय, बावनगजा में करेंगे चातुर्मास


बड़वानी-सिद्धक्षेत्र बावनगजा में गुरुवार को मुनिश्री प्रमाण सागरजी और विराट सागरजी  महाराज का मंगल प्रवेश हुआ, जो अब चातुर्मास करेंगे। बावनगजा पहुंचते ही मुनिश्री ने आदिनाथ भगवान की प्रतिमा के दर्शन कर उनके चरणों में शीश झुकाया। ट्रस्ट सदस्यों ने बताया अब चार माह तक बावनगजा में अलग-अलग धार्मिक आयोजन होंगे।
ट्रस्टियों ने बताया मुनिश्री प्रमाण सागर जीमहाराज और विराट सागर जी महाराज का सोमवार को बड़वानी शहर में मंगल प्रवेश हुआ था। तीन दिन शहर में रुकने के बाद गुरुवार सुबह बावनगजा के लिए विहार किया। सुबह 7.30 बजे इनका बावनगजा में मंगल प्रवेश हुआ। प्रवेश द्वार पर समाज के लोगों ने पूजन-अर्चन किया। अब ये दोनों मुनिश्री यहीं पर चातुर्मास करेंगे। मुनिश्री के मंगल प्रवेश के दौरान बड़ी संख्या में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे समाज के लोग मौजूद थे।
14 को होगी चातुर्मास की स्थापना
ट्रस्टियों ने बताया बावनगजा में 14 जुलाई को दोपहर 1.30 बजे होगी। इस दौरान बड़ा कार्यक्रम होगा और इसमें देश-विदेश से समाज के लोग शामिल होंगे। चातुर्मास के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर समिति का गठन किया गया है। जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
नेमावर की और  विहार कर रहे विद्यासागर महाराज, बावनगजा आने की उम्मीद
सिद्ध क्षेत्र बावनगजा में 2020 में (12 साल बाद लगने वाला मेला) मेला लगने वाला है। इसकी तैयारियां की जा रही है। मेले में आचार्य श्री विद्यासागर जी  महाराज के आने की उम्मीद है, क्योंकि अभी आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज होशंगाबाद सेथ नेमावर की औ र बढ़ रहे हैं। ट्रस्ट के महामंत्री राजप्रकाश पहाड़िया ने बताया आचार्य श्री से बावनगजा आने की विनय की जा रही है। वहीं अभी वह नेमावर की और विहार कर रहे हैं।
पहले जनवरी में आए थे मुनिश्री मार्च को विहार किया था
प्रमाण सागर  जी महाराजऔर विराट सागर जी महाराज ने जनवरी में बावनगजा में मंगलप्रवेश किया था, जो करीब ढाई माह बावनगजा में रुके थे और देश का सबसे बड़ा 64 मंडलीय सिद्धचक्र महामंडल विधान कराया था। मुनिश्री ने बावनगजा से 29 मार्च को विहार किया था। अब फिर से मुनिश्री का आगमन हुआ है।
मंगल प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने अमेरिका से आए लोग
मंगल प्रवेश कार्यक्रम शामिल होने के लिए अमेरिका से कुछ श्रद्धालु आए। इसके अलावा देश के अलग-अलग राज्यों से भी बड़ी संख्या में समाज के लोग पहुंचे। ट्रस्टियों ने बताया चातुर्मास के दौरान रोजाना अलग-अलग क्षेत्रों से 500 से ज्यादा लोग पहुंचेंगे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.