वीरोदय में वेदी पर विराजित होंगे भगवान दिनाथ शहर से वीरोदय तक आज निकलेगी शोभायात्रा, संतों के सान्निध्य में होगा तीन दिन का महोत्सव



बड़ोदिया-शहर के करीबी वीरोदय में आज भगवान आ दिनाथजी की प्रतिमा आएंगी। भीलवाड़ा  में मुनि पुंगव सुधासागरजी महाराज द्वारा प्रतिष्ठित करने और पूजा अर्चना  के बाद शनिवार सुबह भगवान अदिनाथ की प्रतिमा को लाएंगे, जो दोपहर में  बांसवाड़ा पहुंचेगी, यहां डायलाब से शोभायात्रा के रूप में वीरोदय ले  जाएंगे। शहर से लेकर वीरोदय तक 108 स्वागत द्वार लगाकर भगवान की अगवानी  की जाएगी। शुक्रवार शाम को वीरोदय में मेहंदी और भक्ति संगीत के कार्यक्रम  हुए, इसमें महिलाओं ने भगवान के आगमन की खुशी में मंगल गीत गाए। वीरोदय  में शनिवार से तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव और विश्वशांति यज्ञ  प्रांरभ होगा। भगवान की प्रतिमा का वागड़ में प्रवेश करने के दौरान पीपलखूट,  घाटोल, सेनावासा जैन समाज द्वारा पूजन कर अर्घ्य चढ़ाएंगे और आरती करेंगे।  जिस मार्ग से भगवान का आगमन होगा उस मार्ग में आने वाले गांवों की समाज  द्वारा भगवान के स्वागत में जगह जगह रंगोली बनाकर स्वागत किया जाएगा।
मुनि संघ ने किया अवलोकन :
  मुनि श्री समता सागरजी महाराज और एलक श्री  निश्चय सागरजी महाराज ने  शुक्रवार को वीरोदय तीर्थ पहुंचकर वेदी का अवलोकन किया, जहां भगवान आदिनाथ  को विराजित किया जाना है। करने से पहले भगवान आदिनाथ का 1008 कलशों से  महामस्तकाभिषेक किया जाएगा। मुनि संघ शनिवार को भगवान की शोभायात्रा के साथ  ठीकरिया से वीरोदय आएंगे।
     संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.