उज्जैन -इंदौर रोड स्थित महावीर तपोभूमि में सोमवार को देशभर से आईं जैन समाज की 250 प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
दो दिनी आयोजन के पहले दिन सुबह संजय भैया मुरैना के मार्गदर्शन में सभी प्रतिभाओं ने आध्यात्मिक योग व मंत्र जाप किया। दोपहर में ध्वजारोहण के साथ समारोह शुरू हुआ। यंग आर्केस्ट्रा, झांसी के मधुर भजन की प्रस्तुति हुई। कवि सरोज कुमार ने मुनिश्री क्षमासागर से जुड़े संस्मरण सुनाए। वक्ता डॉ राजदीप मनवानी ने सफलता के सूत्र विषय पर व्याख्यान दिया। युवा वैज्ञानिक एवं उद्यमी मनीष पुरोहित ने लेटरल थिंकिंग विषय पर उद्बोधन दिया और प्रतिभाओं की कॅरियर काउंसलिंग की। शाम और रात में भी विद्यार्थियों को प्रेरित करने वाली गतिविधियां की गईं। मैत्री समूह के डॉ. सुमति प्रकाश जैन व डॉ.सचिन कासलीवाल के अनुसार सोमवार सुबह 6.30 से 7.15 बजे तक योग, 8 से 9.15 बजे तक पूजन, 10 से 10.45 बजे तक मुनिश्री क्षमासागर जी के प्रवचन, 10.45 से साढ़े 11 बजे तक व्यक्तित्व विकास विषय पर उद्बोधन होगा। प्रतिभाओं के सम्मान का मुख्य समारोह दोपहर 1.15 बजे शुरू होगा।
समारोह के शुभारंभ पर ध्वजारोहण किया गया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी