कुंडलपुर-आचार्य श्री 108 श्री विद्यासागर जी महाराज का जन्मदिवस शरद पूर्णिमा को छोटी दीपावली के रूप में दीपोत्सव के साथ मनाया जाएगा। जिसमें 74दीपों को जलाकर आचार्य श्री का जन्म उत्सव फतेहपुर में पहली बार मनाया जाएगा। क्योंकि यहां करीब 500 वर्ष प्राचीन जैन मंदिर खंडहर हालत में रहा है और ग्राम में मात्र दो घर जैन समाज के हैं। यहां पर जैन मंदिर की जगह पर अतिक्रमण था। लेकिन अतिक्रमणकारी द्वारा स्वेच्छा से जगह छोड़ दी गई। राजू जैन ने बताया हम लोगों ने सपरिवार कुंडलपुर में 12 वर्ष पहले आचार्य श्री से इस संबंध में बात का श्रीफल भेंट किया था। जिसका परिणाम यह है कि 500 वर्ष से अतिक्रमण स्वत: हट रहा है। जहां पर संत भवन निर्माण प्रस्तावित है। मंदिर के अतिरिक्त कक्ष में ध्यान केंद्र में सुधार कार्य हो चुका है। शेष प्राचीन जैन मंदिर खंडहर अवस्था में है। निर्माण कार्य महावीर जयंती तक तैयार हो जाएगा। जिसके लिए समस्त जैन बंधुओं से सहयोग की अपेक्षा है। ग्राम फतेहपुर हटा से 15 किमी, राजपुरा 20 किमी, नैनागिर 54 किमी, सेनपा से 60 किमी है। जहां से मुनि महाराजाओं का आगमन होता रहता है। जो समस्त क्षेत्रों का केंद्र बिंदु है। राजेंद्र जैन, राजू, रविंद्र, सोनू जैन, हटा जिनेंद्र जैन, डालचंद जैन, नेमचंद जैन, अभिषेक, अंशु, सोमेश ने धर्म लाभ अर्जित करने उपस्थिति की अपील की है।
जिले के जैन तीर्थक्षेत्र कुंडलपुर में 13 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा महोत्सव भव्यता से मनाया जाएगा। सुबह 8.30 बजे बड़े बाबा का शांति धारा अभिषेक पूजन विधान होगा। सुबह 9.30 बजे मुनि संघ की आहारचर्या, दोपहर 2 बजे से लघु नाटिका न्याय की अदालत में हिंदी और अंग्रेजी का मंचन होगा। दोपहर 2.30 बजे से आचार्य भगवंत की महापूजन एवं दोपहर 3.30 बजे से मुनिश्री के मांगलिक प्रवचन होगें। महापूजन में श्रावक पूजन करेगें
उपरोक्त जानकारी प्रचार मंत्री सुनील वेजीटेरियन ने दी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी।

