प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन तहसील पोहरी के चुनाव संपन्न , अवतंश जैन चुने गए अध्यक्ष




राहुल जैन पोहरी- आज अग्रवाल धर्मशाला  पोहरी पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन  तहसील  पोहरी के वार्षिक चुनाव प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन जिलाध्यक्ष,संचालक राजेन्द्र मेमोरियल हायर सेकेण्डरी स्कूल शिवपुरी श्री राजकुमार शर्मा जी के मुख्य आतिथ्य, शिवपुरी ब्लॉक अध्यक्ष,डायरेक्टर विवेकानंद ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज शिवपुरी श्री धीरज शर्मा जी की अध्यक्षता,श्री भास्कर झा कोऑर्डिनेटर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन पोहरी बैराड़ संचालक गायत्री ज्ञानोदय हायर सेकेण्डरी स्कूल बैराड़, श्री प्रयागी लाल वर्मा जी संचालक प्रयाग भारती स्कूल पोहरी  ,श्री कल्याण सिंह वर्मा अध्यक्ष प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन तहसील बैराड़ संचालक पैराडाइज पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल बैराड़ के विशिष्ठ आथित्य में  संपन्न हुए। नवीन कार्यकारिणी में श्री अवतंशजैन संचालक जी सी मेमोरियल हाई स्कूल  परिच्छा को  अध्यक्ष ,श्री राजेन्द्र वर्मा सचिव संचालक गुरुदेव मिशन स्कूल पोहरी,श्री हरिकिशोर धाकड कोषाध्यक्ष संचालक लूसेंट पब्लिक स्कूल पोहरी, श्री भानु प्रताप सिंह धाकड उपाध्यक्ष संचालक स्वामी विवेकानंद हायर सेकंडरी स्कूल पोहरी,श्री गिर्राज धाकड उपाध्यक्ष संचालक अमन पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल पोहरी अन्य पदाधिकारीगण- पवन योगी संचालक गुरुकुल विद्या मंदिर, रामलखन वर्मा संचालक शीतला पब्लिक स्कूल भटनावर,यशदीप गोयल संचालक दा वेली पब्लिक स्कूल पोहरी,गिर्राज शुक्ला संचालक के आर मेमोरियल स्कूल छर्च,राम कुमार वर्मा संचालक दा ऑक्स फोर्ड स्कूल पोहरी,संरक्षक मंडल - श्री प्रयागी लाल वर्मा संचालक प्रयाग भारती स्कूल पोहरी,श्री केशव सिंह तोमर संचालक जी एस कॉन्वेंट पोहरी,श्री संजीव शर्मा संचालक पोहरी पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल पोहरी,डॉक्टर हरिशंकर धाकड संचालक विवेकानंद विद्या मंदिर स्कूल पोहरी तथा श्री कृष्ण कुमार जैमिनी संचालक शांति निकेतन हायर सेकेण्डरी स्कूल पोहरी को जिले के लिए नॉमिनेट किया गया।इस अवसर पर पोहरी तहसील के सभी स्कूल संचालक उपस्थित रहे।जिलाध्यक्ष श्री राजकुमार शर्मा जी ने अपने उद् बोधन  में कहा कि शासन की प्राइवेट स्कूलों के प्रति दमनकारी नीति को बदलना पड़ेगा उन्होंने कहा कि शासन अगर अपने इस रवैए को नहीं बदलता है तो हम आंदोलन की राह पकड़ेंगे।उन्होंने कहा कि में हर प्राइवेट स्कूल के साथ खड़ा रहूंगा,उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ता रहूंगा।धीरज शर्मा जी ने सभी स्कूल संचालकों को शासन के मान्यता नियमों, आर टी ई एवम् मेपिंग संबंधी समस्यायों के निराकरण के गुण बताए।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.