बैराड़ । प्रदेश भर मे भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज है इसी क्रम मे शिवपुरी जिले मे भी भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए भाजपा नेता अपनी - अपनी दावेदारी प्रस्तुत करने मे लगे हुए है जैसा कि भारतीय जनता पार्टी म. प्र के अनुसार तय किया गया है कि मंडल अध्यक्ष की अधिकतम आयु 35 से 40 बर्ष की होना चाहिए। बहीं बात करें बैराड़ मंडल की तो भाजपा मंडल अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बैराड़ मंडल मे भी नेताओं की दाबेदारी सुर्खियों मे है बैराड़ मंडल मे भाजपा नेताओं की सगर्मीयों व सक्रियता और राजनीतिक गलियारों एवं सामाजिक छवि को देखते हुए मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष को लेकर धीरज व्यास, संजय तोमर,मनीष वंसल, महेंद्र यादव की दाबेदारी सुर्खियों मे हैं पार्टी द्वारा तय किए गए उम्र के दायरे के अनुसार यह चार नाम मंडल अध्यक्ष को लेकर बैराड़ मंडल के अधीन जिलेभर में तेजी से चर्चित है अब बात करें धीरज व्यास कि तो श्री व्यास भाजपा के मीसाबंदी व जनसंघ के समय से कार्यरत लक्ष्मण व्यास के सुपुत्र होने के साथ ही पार्टी मे लंबे समय से कार्यरत है और बर्तमान मे भाजपा मंडल बैराड़ के उपाध्यक्ष है इसके साथ अगर पार्टी ब्राह्मण समुदाय से किसी को चुनती है तो उसमें धीरज व्यास का नाम आता है इसके बाद बात करें संजय तोमर की तो श्री तोमर भी भाजपा में लंबे समय से कार्यरत, स्वच्छ छवि के नेता व भाजपा के लिए पूर्ण रुप से तत्परता के साथ ईमानदारी से लंबे समय से कार्य करते आ रहे है जो कि युवा मोर्चा मे महांत्री व भाजपा मंडल बैराड़ मे मंत्री रहे चुके है तथा बर्तमान मे भाजपा युवा मोर्चा के जिलामंत्री भी है जिनका नाम भी पार्टी के नेताओ सहित मंडल मे चर्चित वना हुआ है अब बात करें मनीष बंसल की तो यह भाजपा मंडल अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सब पर भारी बने हुए है भाजपा मंडल बैराड़ से लेकर जिलेभर के नेताओं तक श्री वंसल की दाबेदारी सुर्खियों मे है मात्र बैराड़ ही नही जिलेभर में बैराड़ मंडल अध्यक्ष के चुनाव को लेकर मनीष की दावेदारी चर्चाओ में बनी हुई है तथा मनीष युवा मोर्चा मे सक्रिय कार्यकर्ता होने के कारण युवाओ मे भी मनीष की एक अच्छी पकड़ बनी हुई है एवं बैराड़ मंडल के समस्त भाजपा नेताओ को एकसाथ लेकर चलने का तजुर्बा भी मनीष में देखने को मिला है और बर्तमान में युवामोर्चा बैराड़ के मंडल अध्यक्ष हैं जिनके कार्यकाल मे युवामोर्चा को एक नई पहचान बैराड़ को मिली है बैराड़ ही नही बल्कि पूरा जिला इस बात से परिचित है और कार्यकाल की सराहना भी करता है इन सबको मद्देनजर रखते हुए मनीष की मंडल अध्यक्ष के लिये चुनाव मे दावेदारी अव्वल है और बह बैराड़ मंडल सहित जिलेभर के नेताओं मे चहेते है अगर पार्टी इनको मंडल अध्यक्ष बनाती है तो पार्टी को एक नई पहचान भी बैराड़ मंडल से मिल सकती है अब महेंद्र यादव की बात की जाए तो महेंद्र भी पार्टी मे सक्रिय कार्यकर्ता और भाजपा किसान मोर्चा बैराड़ के मंडल अध्यक्ष है और विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए अगर पार्टी यादवों का समर्थन पाने के लिए यादव प्रत्याशी को मंडल अध्यक्ष बनाती है तो उसके लिए महेंद्र यादव का नाम सर्वप्रथम मे है । अब भारतीय जनता पार्टी मप्र द्वारा तय की गई उम्र (35-40) के निर्देश को अगर नजरअंदाज किया जाता है तो फिर मंडल अध्यक्ष के लिये कई नाम सामने आएगें। जिनमें मुख्य रूप से राजेश गर्ग मंडल महामंत्री, डॉ हाकिम यादव पूर्व मंडल महामंत्री, कमलेश तिवारी जिला प्रचार मंत्री किसान मोर्चा, प्रदीप त्रिवेदी जिला मंत्री किसान मोर्चा, देवेन्द्र गुप्ता पूर्व महामंत्री, राजकुमार दांगी मंडल उपाध्यक्ष, आदि भी मंडल अध्यक्ष के चुनाव मे दावेदार हो सकते है। प्रदेश भर मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा 4 नवंबर को मंडल अध्यक्षों की घोषणा तय की गई है। अब देखना यह कि बैराड़ मंडल से कौन दाबेदारे सामने आता है।

