तीर्थक्षेत्र बंधाजी में पहली बार होगा संतों का समागमसत्संग का मौका : तीर्थक्षेत्र में समय सागर जीमहाराज सहित 14 मुनिराज का आगमन जल्द होगा, पहुंचेंगे हजारों लोग



बंधाजी-बुंदेलखंड के प्रसिद्ध जैन तीर्थ बंधाजी में समय सागर जी महाराज सहित 14 मुनिराज का आगमन जल्द होगा। बंधाजी के इतिहास में यह पहली बार होगा जब एक साथ कई संतों का समागम होने जा रहा है। पिछले दिनों अतिशय क्षेत्र बंधाजी कमेटी आचार्य श्री  विद्यासागर जी महाराज के पास नेमावर पहुंची। जहां आचार्यश्री से निवेदन किया था। आचार्य श्री ने बंधा कमेटी की बात को स्वीकार किया। वही दुर्लभ मति माताजी सहित 9 आर्यिका माताजी बंधाजी में इस समय विराजित है।
प्रदीप जैन बम्हौरी ने बताया कि मंगलवार को बंधा कमेटी कुंडलपुर पहुंची। बंधा कमेटी ने समय सागर जी  महाराज संघ को निवेदन करते हुये  श्रीफल चढ़ाया। बंधाजी कमेटी को सभी मुनिराजों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उधर नेमावर से आचार्य श्री ने समय सागरजी महाराज को संकेत दिया कि आप लोग बंधा के लिए बिहार करें।
बंधा कमेटी के अध्यक्ष मुरली जैन ने बताया कि बुधवार को 3.15 बजे आचार्य श्री  विद्यासागर जी  महाराज के शिष्य मुनि श्री  समय सागर जी  महाराज अपने संघस्थ 14 मुनिराजों के साथ कुंडलपुर से अतिशय क्षेत्र बंधाजी  के लिए विहार किया। मुनि श्री समय सागर जी महाराज विगत 4 माह से सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में चातुर्मास कर रहे थे।
बंधा में बनेगा विश्व का पहला रजत जैन मंदिर
अतिशय क्षेत्र बंधा में विश्व का प्रथम रजत मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होना है। 30 जून 2018 को आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज बंधा आए थे। उन्होंनें भौयरे में विराजमान अजितनाथ भगवान के दर्शन किए। साथ ही भगवान के अतिशय एवं चमत्कार को जाना। उसी समय उनकी मन में एक परिकल्पना ने जन्म लिया कि यह तो कुछ विशेष होना चाहिए। आचार्य श्री ने बंधा में विश्व का प्रथम रजत मंदिर बनने की बात कही। यहां ऐसे रजत मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है, जहां 16 चांदी की प्रतिमाएं विराजमान होंगी। ऐसा मंदिर जो विश्व में कहीं नहीं होगा।
आचार्यश्री ने अपनी बात बंधा कमेटी के समक्ष रखी। कमेटी ने आचार्यश्री की मंदिर निर्माण की बात को सहर्ष स्वीकार कर लिया। समय सागर जी महाराज का संघ हटा से बाजना द्रोणागिरी बड़ागांव होते हुए 17 नवंबर तक बंधा पहुंचेगा। समय सागर जी  महाराज के सानिध्य में रजत मंदिर का कार्य शुरू होगा। बेदी प्रांगण में 9 अस्थायी बेदी राजस्थानी कारीगरों द्वारा तैयार की जा रही हैं। शुक्रवार को बंधा कमेटी की तरफ से  कई भक्त संघ के बिहार में शामिल हुए। मुनि संघ की शनिवार की आहार चर्या रजपुरा बाजना के निकट छतरपुर जिले में होगी।
       संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.