बंधाजी में विराजमान अतिशयकारी भगवान के दर्शन करने का मौका पहली बार मिला : मुनिश्री समयसागर जी

बंधाजी-अतिशय क्षेत्र बंधाजी  में आचार्य  श्री विद्यासागर जी  महाराज के प्रथम शिष्य मुनि श्री समय सागर जी मुनिराज अपने 14 मुनिराज  के साथ विराजमान हैं। आदर्शमति माताजी  के संघस्थ दुर्लभ मति माताजी  सहित 9 माता जी भी बंधा में साधना कर रही हैं। जिनके सानिध्य में पिछले 3 माह से शांति विधान चल रहा है। रविवार को सुबह से अजितनाथ भगवान का भक्तों द्वारा अभिषेक किया। इसके बाद श्रीजी की शांति धारा की गई। बंधा के अशोक भैया लिधौरा एवं दीपक भैया टेहरका द्वारा सभी धार्मिक कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है।

9 बजे मुनि संघ एवं आर्यिका संघ मंच पर विराजमान हुए। इसके बाद आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज  की महा मांगलिक पूजा की गई। रद समय सागर जी  महाराज ने अपने प्रवचनों में कहा  आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज  बंधाजी  में दो बार आ चुके हैं, मुझे तो पहली बार आने का अवसर प्राप्त हुआ है। बंधा जैन समाज एवं निकटवर्ती चालीसगांव की जैन समाज बहुत ही सौभाग्यशाली है, जहां चमत्कारी अतिशयकारी भौयरें वाले बाबा अजितनाथ भगवान विराजमान हैं।

बंधा कमेटी एवं क्षेत्रीय समाज के अथक प्रयास से आप लोगों को बहुत कुछ मिल रहा है और आगे भी मिलेगा। उन्होंने कहा मैंने ऐसे अतिशयकारी भगवान के पहली बार दर्शन किए हैं।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.