ऐतिहासिक पलो का साक्षी बनेगा नेमावर मुनि प्रमाण विराट आतुर आचार्य दर्शन को नेमावर




      आज सारी धरा जिनके गीत गा रही है
    सारी धरा आचार्य गुरुवर को शीश झुका रही है
        आज सम्पूर्ण जगत मे यही चर्चा मुनि प्रमाण सागर जी व विराट सागर जी महाराज का आचार्य गुरुवर से मिलन होगा अगर कल्पना से सोचा जाये वह पल कितने ऐतिहासिक  होगे जब प्रमाण सागर जी महाराज व विराट सागर जी महाराज आचार्य गुरुवर  की आशीष प्राप्त कर चरण पखार एक टक गुरुवर को निहारते हुये परिलक्षित होगे कितने भावुक क्षण होगे मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज ने गुरु आशीष से शंका समाधान से   यथा नाम को  सार्थक कर प्रमाणिकता के साथ  सम्पूर्ण जगत को मार्गदर्शन दिया वही मुनि विराट सागर जी महाराज के ज्ञान तप की विराटता किसी से अछूती नहीं है
        यह मिलन शिष्य का गुरु के प्रति श्रद्धा भाव का आलोकिक उदाहरण प्रस्तुत करेगा
अब सम्पूर्ण विश्व की द्रष्टि नेमावर के इस महमिलन पर है
                अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.