बैराड़ मंडल के प्रभारी अशोक खण्डेलवाल ने बताया कि मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार द्वारा यूरीया खाद की कालाबाजारी एवं वितरण संबधी कुप्रवंधन के खिलाफ भाजपा मंडल बैराड़ ने प्रदेश नेत्रत्व के आदेशानुसार आज खेत धरना दिया।
उन्होने कहा झूठ बोलकर लंबे चौड़े बायदे कर प्रदेश में कांग्रेस सरकार आ गयी,लेकिन अब लोगो को राहत देने में उसके हाथ पांव फूल रहे हैं।वह ना तो किसानों का कर्जा माफ कर रही है और नाही युवाओं को भत्ते और रोजगार उपलब्ध नही करा रही है। बैराड़ भाजपा के बरिष्ठ नेता रामबाबू मंगल ने कहा कि सरकार की कुनीति की बजह से किसानों पर खाद माफिया हावी हो गया है यूरीया डीएपी की कालाबाजारी जारी है। खाद्यान्न माफिया राशन वितरण नही कर रहा है जनता में त्राही त्राही मची हुई है।
इसलिए भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया है।
कार्यक्रम में पूर्व महामंत्री हाकिम यादव ने कमलनाथ सरकार की भ्रष्ट नीतियों को जनता के सामने उजागर किया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार शर्मा ने किया तथा आभार मंडल अध्यक्ष विक्की मंगल ने किया।वरिष्ठ नेता डॉ जनवेद वर्मा जी,,ज्ञानसिंह चौहान, केदार तोमर,राजकुमार शर्मा,हाकिम यादव,गणेश धाकड़,सतीस योगी ,योगेश वर्मा,अशोक नामदेव, आशुतोश व्यास ,मनीष बंसल ,गोलू,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहै।

