पोहरी-मध्यप्रदेश सरकार के खिलाफ पोहरी में धरना प्रदर्शन किया जाएगा भारतीय जनता पार्टी जिले के निर्देशन में पोहरी मंडल में 14 दिसंबर को खेत धरना आयोजित किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि प्रदेश में जब से कमलनाथ सरकार बनी है, पूरे प्रदेश में जनता के साथ छल हो रहा है। सरकार के छल का सबसे बड़ा शिकार अन्नदाता किसान हो रहा है। ना कर्ज माफ हुआ, ना फसलों का मुआवजा मिला और अब यूरिया के लिए लाठियां खाना पड़ रही हैं। कमलनाथ सरकार की किसान विरोधी नीतियों एवं यूरिया की वर्तमान किल्लत को लेकर भारतीय जनता पार्टी 14 दिसंबर शनिवार को दोपहर 11 बजे पोहरी मंडल में कृषि सहकारी समिति के सामने आदर्श विद्यालय के पास खेत धरना आयोजित करेगी। मंडल स्तर पर होने वाले धरने में पार्टी के प्रमुख नेता किसानों के साथ शामिल होंगे।
