सतवास-आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज का शनिवार काे सतवास नगर में मंगल आगमन हुआ। वे पास के गांव झाबरिया से विहार करते हुए सुबह 7.30 बजे सतवास नगर आगमन हुआ ।भक्तो ने आचार्यश्री के जयघाेष एवं गाजे-बाजे के साथ अगवानी की। इसके बाद आचार्य श्री पचकल्याणक महाेत्सव स्थल पहुंचे। इस दाैरान आचार्यश्री ने कहा भारत को भारत बनाए रखना है तो मातृभाषा का उपयोग करना चाहिए। अंग्रेजी का विरोध नहीं, सभी भाषा सीखनी चाहिए, लेकिन उसमें हमारी हिंदी भाषा प्रमुख हो। आचार्यश्री ने कहा संत बहता हुआ पानी है जो एक जगह नहीं रुकता। इसलिए आते हुए संत का भी स्वागत करो और जाते हुए संत का भी सम्मान करो।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

