शिवपुरीः- वर्ष 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एनएमओपीएस आंदोलनरत है। अपने आंदोलन के क्रम में पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन संगठन के पदाधिकारियों ने सशस्त्र सेना दिवस पर जिला चिकित्सालय में रक्त दान कर पैरामिलिक्ट्री फोर्स को समर्पित किया। संगठन के पदाधिकारियों की मांग है कि जव विधायकों और सांसदों एक वार वनने पर जीवन भर पेंशन का लाभ दिया जाता है तो 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के लाभ से क्यों वंचित रखा जा रहा है।
पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन संगठन के जिलाध्यक्ष जनकसिंह रावत तथा प्रदेश कोर कमेटी सदस्य मनमोहन जाटव ने संयुक्त रूप से बताया कि अपने आंदोलन के क्रम में पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन संगठन के पदाधिकारियों ने सशस्त्र सेना दिवस पर अठारह यूनिट रक्त दान कर पैरामिलिक्ट्री फोर्स को समर्पित किया। तथा मांग की है कि केन्द्र सरकार पैरामिलिक्ट्री फोर्स को पुरानी पेंशन बहाल करें तथा राज्य सरकारें अपने कर्मचारियों को 2004 से बंद पड़ी पुरानी पेंशन बहाल कर लाभ दें। पुरानी पेंशन बहाल होने तक संगठन निरंतर अपना आंदोलन जारी रखेगा। जिला चिकित्सालय में संगठन के जिलाध्यक्ष जनकसिंह रावत, रामकुमार गुप्ता, मनमोहन जाटव, जिला संयोजक केपी जैन, प्रवक्ता मनोज शर्मा, राजेश सोनी, वीरेन्द्र रावत, रचना शाक्य, सुरेन्द्र ओझा, हेमन्त यादव, राजीव बाथम, दीपक माॅझी, सोनू धाकड़, दिलावर रावत, संजय रावत, रविराज, विष्णू शाक्य आदि ने रक्त दान किया। रक्तदान के इस अवसर पर प्रांतीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार सरैया, आजाद अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा, गुरूजी अध्यापक संविदा संघ के जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाण्डेय, जयकुमार शर्मा, प्रतिभा गंदर्भ, आरडी गुप्ता, प्रांतीय शिक्षक संघ के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विपिन पचैरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।