आचार्यश्री के आगमन को एक वर्ष होने पर निकाली प्रभातफेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए




मुंगावली-आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के नगर आगमन को एक वर्ष हो गया है। इस अवसर पर भव्य समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ब्रजेंद्र सिंह यादव सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्यश्री के चित्र के अनावरण और दीप प्रज्वलन साथ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन शहर में विराजमान मुनिश्री प्रशांतसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में हुआ
इस दौरान सुबह श्री चंद्रप्रभु जिनालय से प्रभातफेरी निकाली गई जो शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल पुराना बाजार पहुंची। कार्यक्रम में आचार्य श्री का संगीतमय पूजन किया गया। इस दौरान  समाज द्वारा विधायक ब्रजेंद्र सिंह यादव को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें प्रदेश सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में अंडा वितरण की योजना चालू की जा रही है। उसका विरोध किया। समाजजनों ने ज्ञापन में कहा कि इससे शाकाहारी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस योजना को चालू न किया जाएगा। इस मौके पर जैन समाज के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी मौजूद थे।
सभी मनाते हैं जन्म दिवस और शादी की सालगिरह लेकिन मुंगावली वाले इसे नया सबेरा मनाते हैं : मुनिश्री
धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री प्रशांतसागर जी महाराज ने बताया कि आजकल सभी लोग जन्मदिवस मनाते है, शादी की सालगिरह मनाते हैं। मगर मुंगावली वाले नया सबेरा मनाते हैं। यह नया सबेरा इसलिए मनाते हैं क्योंकि आज के दिन ही एक साल पूर्व आचार्य भगवन का मंगल प्रवेश शहर को मिला था। इस वजह से यहां के समाजजनों ने सोचा कि  एक वर्ष पूरा होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाए।
     यह आप लोगों के लिए ऐतिहासिक क्षण हो गया निर्वेग सागर जी
मुनि श्री निर्वेग सागर जी ने कहा कि सुबह से व्यक्ति जहां उठने के लिए चार बार सोचता है वहीं पाठशाला के बच्चे आचार्य भगवन के जयकारे और गुणगान करते हुए गलियों में धर्म प्रभावना बढ़ाते हुए जैन मंदिर आ रहे थे। ऐसे लोग वाकई पुण्यशाली हुआ करते हैं जिनके सिर पर उनका आशीर्वाद हुआ करता था। क्योंकि जब आचार्यश्री जहां आ रहे थे तो आसपास के लोग भी आशा लगाए हुए थे कि गुरुवर हमारे यहां आएंगे मगर यहां पुण्य इतना तेज था कि गुरुवर के चरण यहां पड़े। यह आप लोगों के लिए ऐतिहासिक क्षण हो गया।
रात में निकाली महाआरती
आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के शहर आगमन के एक वर्ष पूरा होने पर  समाज द्वारा महाआरती निकाली गई। महाआरती महावीर जिनालय से शुरू हुई जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुराना बाजार पहुंची जहां भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया।
         संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.