साढ़े आठ किमी विहार कर सम्यक फार्म पहुंचे आचार्य श्री विद्यासागर, जी इंदौर से मात्र 15 किमी हैं दूर, गुरु के पैरों में न चुभें, इसलिए मार्ग से हटाए कांच

  इंदौर-आचार्य श्री  विद्यासागर जी  महाराज शुक्रवार को साढ़े आठ किमी का विहार कर सम्यक फार्म पहुंचे। आचार्य श्री ने सुबह 8 बजे और दोपहर में 1.30 बजे। आचार्य के विहार के दौरान बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। विहार के आगे सड़क किनारे समाजजन आचार्य के आने का इंतजार कर रहे थे। वहीं एक कॉलेज के बाहर बड़ी संख्या में समाजजन उनके आने का इंतजार कर रहे थे। उनके यहां आते ही समाजजनों ने उनका आशीर्वाद लिया। आचार्य का पाद प्रक्षालन और आरती की। आचार्य श्री अब शहर से 15 किमी दूरी पर हैं।
आचार्य के विहार के दौरान रोड पर कांच के टुकड़े बिखरे पड़े थे। समाजजनों ने देखा तो तुरंत झाड़ू से की सफाई की और कांच के टुकड़ों को रोड के एक तरफ कर दिया, ताकि आचार्य के पैर में कांच न लग जाएं। इसके अलावा आचार्य के विहार के पूर्व रोड पर कमल के फूलों की रंगोली भी सजाई जा रही थी, जहां पर आचार्य विहार के बाद रुके वहां भी स्वागतम की रंगोली बनाई गई थी। शुक्रवार को आचार्य श्री  ने सुबह 8 बजे विहार शुरू किया। ढाई किमी के विहार के बाद वे रुक गए थे। इसके बाद उनका विहार 1.30 बजे शुरू हुआ। उन्होंने छह किमी विहार किया और सम्यक फार्म में रुके। बड़ी संख्या में समाजजन आचार्य के दर्शन और आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।
कल हो सकता है प्रवेश :
 संस्था दयोदय चेरिटेबल ट्रस्ट निर्माण समिति से जुड़े और आचार्य के संघस्थ सुनील भैया, शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाह अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया गुरुजी का मंगल प्रवेश 5 जनवरी तक हो सकता है। सामाजिक संसद के अध्यक्ष नरेंद्र वेद ने बताया मंगल जुलूस को लेकर बैठक में कई निर्णय लिए गए।

आया स्वर्ण रथ
अगवानी को भव्य रूप देने और मार्ग को सजाने सहित अन्य व्यवस्था के संचालन के लिए शीश महल में शुक्रवार को मीटिंग हुई। उधर, राजेंद्र जैन ने बताया मंगल जुलूस को यादगार बनाने के लिए अजमेर से स्वर्ण रथ बुलवाया गया है। रथ पर भगवान की प्रतिमाएं विराजमान की जाएंगी।
        संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.