मध्यप्रदेश आगमन से पूर्व सुधा सागर जी महाराज राजकीय अतिथि का दर्जा देने के लिए विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र,


भोपाल-मध्यप्रदेश में वर्षी बाद आचार्य श्री विद्या सागर महाराज के परम शिष्य मुनि पुंगव सुधा सागर महाराज का आगमन हो सकता है इसी आगमन से पहले ही  विधायक देवीलाल धाकड़ ने मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री कमलनाथ  से मांग की है आचार्य श्री विद्यासागर जी के प्रमुख शिष्य मुनि पुंगव सुधासागर जी महाराज के राज्य अतिथि का दर्जा दिया जाए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जैन समाज के  राजेश ठाई ने बताया कि देवीलाल धाकड़ ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से मांग की है मुनि पुंगव सुधासागर जी महाराज को राजकीय अतिथि का दर्जा प्रदान किया जावे उन्होंने पत्र मे लिखा मुनि श्री ने समाजहित में अनेक विद्यालय,गोशाला, चिकित्सालय, छात्रावास, जिनालय निर्माण जैसे जनकल्याणकारी कार्य किए है। अतः मध्यप्रदेश आगमन से पहले मुनि श्री को  मध्यप्रदेश शासन राजकीय अतिथि का दर्जा प्रदान करे।
   प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.