पोहरी- बैराड़ नगर के इतिहास में पहली बार जैन समाज का सबसे बड़ा आयोजन श्री 1008 आदिनाथ भगवान जिनबिम्ब पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव व गजरथ महोत्सव एव विश्व शांति महायज्ञ बैराड़ बनी अयोध्या नगरी में हो रहा है।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में योगेन्द्र जैन पत्रकार ने बताया कि पांच दिवसीय पंच कल्याणक महोत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा से हुआ।
आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि श्री सुव्रत सागर महाराज के सानिध्य में हो रहे पंचकल्याणक महोत्सव का आगाज भव्य कलश यात्रा से प्रारंभ हुई ।
श्रीजिनेद्र देव सुबह पालकी में सवार होकर बड़े ही धूमधाम व गाजे बाजे के साथ मुख्य मार्गी से कार्यक्रम स्थल पर विराजमान हुए। कलश यात्रा में बालक व बालिका हाथ मे जैन ध्वज के साथ चल रहे थे हाथी पर सौधर्म इंद्र, कुबेर इंद्र जैन ध्वज लेकर चल रहे थे। जिसमें महिला पीली साड़ी में कलश लेकर आगे चल रही है। पुरुष वर्ग हाथ मे जैन धर्म की धर्म ध्वज लेकर सफेद वस्त्रों में चल रहे है जैन मंदिर बैराड़ से प्रारंभ हुई कलश यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से भगवान आदिनाथ,महावीर स्वामी के जयकारों के साथ आगे बढ़ा रही थी महिला व पुरुष में पंच कल्याणक का उत्साह देखा जा रहा है। आचार्य विद्यासागर महाराज के जयकारों के साथ मैन बाजार बैराड़ ,बस स्टैंड,भदेरा रोड होते हुए मुख्य कार्यक्रम स्थल अयोध्या नगरी बैराड़ पुहंची। कलशों द्वारा प्रतिष्ठा आचार्य ने पांडाल शुद्धि के साथ ही कार्यक्रम शुरू हुआ।
इसमें से न्यायाधीश ADJA कुलदीप जैन( कोलारस) द्वारा ध्वजारोहण एव पांडाल का उदघाट्न विमल जैन नरवर द्वारा किया गया।
पंच कल्याणक के पहले दिन पूर्व गर्भ कल्याणक की क्रिया प्रारंभ हुई है। पंच कल्याणक व विश्व शांति महायज्ञ व गजरथ महोत्सव में जैन समाज के साथ अग्रवाल समाज भी बढ़ा चढ़ कर भाग ले रहे है आपको बता दे की जैन समाज व अग्रवाल समाज के सहयोग से बड़ा आयोजन इस धर्म नगरी बैराड़ में चल रहा है।
मुनि श्री सुव्रत सागर महाराज ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि गर्भ कल्याणक से लेकर मोक्ष कल्याणक की क्रिया इस पंच कल्याणक महोत्सव में समापन होगी।
माता की आज होगी गोद भराई-बैराड़ पंच कल्याणक महोत्सव में प्रतिदिन प्रातः कालीन बेला में जिनाभिषेक पुजन के बाद पंच कल्याणक की पूजन होगी।
इस दौरन गर्भ कल्याणक के बाद दोपहर कालीन बेला में माता मरुदेवी की गोद भराई की रस्म मुख्य कार्यक्रम स्थल पर होगी
पांच दिवसीय कार्यक्रम-आज मुनिश्री के प्रवचन के साथ ही माता के सोलह स्वप्न के बारे में बताया जाएगा। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम को महाआरती का आयोजन किया जाएगा। तीसरे दिन 23 फरवरी को भगवान का जन्म कल्याणक अयोध्या नगरी बैराड़ में मनाया जाएगा बालक आदिकुमार का जन्म उत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया जाएगा एवं इंद्र दौर बालक तीर्थंकर का पाण्डुक शिला पर 1008 कलशों से जन्म अभिषेक किया जाएगा, साथ ही सौधर्म इंद्र का ताण्डव साथ ही धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा। चौथे दिन 24 फरवरी को अयोध्या नगरी बैराड़ में युवराज आदिकुमार का विवाह संस्कार की क्रिया के साथ ही अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। अयोध्या नगरी का रुप ले चुकी बैराड़ नगर में राजा आदिकुमार का राज दरबार लगेगा। जिसमें आदिकुमार को वैराग्य कैसे हुआ, नीलांजना नृत्य के साथ ही सौधर्म इन्द्र द्वारा दीक्षा अभिषेक किया जाएगा। साथ ही तप कल्याणक का उत्सव मनाया जाएगा। पौचवे दिन 25 फरवरी को ज्ञान कल्याणक के साथ ही महा मुनि राज आदिकुमार की आहार चर्या, ज्ञान कल्याणक की आंतरिक क्रिया की जाएगी।
23 फरबरी को पाण्डुक शिला पर होगा जन्म अभिषेक- पंच कल्याणक व गजरथ महोत्सव में 23 फरबरी को तीर्थकर बालक का जन्म उत्सव बड़े ही धूम धाम से अयोध्या नगरी बैराड़ में मनाया जाएगा। इसमें तीर्थंकर बालक का पाण्डुक शिला पर सौधर्म इन्द्र द्वारा 1008 कलशों से जन्म अभिषेक किया जाएगा।
ग्वालियर संभाग के भक्त ले रहे है आनन्द-पंच कल्याणक व गजरथ महोत्सव उत्साह जैन समाज के।साथ अग्रवाल समाज व शिवपुरी ,श्योपुर ,ग्वालियर,गुना,अशोकनगर जिले के भक्तों में भी देखा जा सकता है भक्त भक्ति भाव से कार्यक्रम का आंनद ले रहे है जबकि आस पास करैरा, नरवर,पोहरी, कोलारस,परिच्छा,मारोरा,बर्बे के भक्त भी भक्ति से आनंद ले रहे है।
पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने लिया आशीर्वाद- पंच कल्याणक व गजरथ महोत्सव के पहले दिन कलश यात्रा में पोहरी विधानसभा के पूर्व विधायक प्रहलाद भारती भी कलश यात्रा में शामिल हुए साथ ही मुनि श्री सुव्रत सागर महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
