योगेन्द्र जैन- भगवान श्री 1008 आदिनाथ के पंच कल्याणक महोत्सव व गजरथ महोत्सव अयोध्या नगरी बैराड़ में आज भगवान को केवल्य ज्ञान की प्राप्ति हुई।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में योगेन्द्र जैन पत्रकार ने बताया कि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि श्री सुब्रत सागर महाराज के पावन सानिध्य में अयोध्या नगरी में पंच कल्याणक एव गजरथ महोत्सव का आयोजन 21 से 26 फरवरी तक चल रहा है।पंच कल्याणक महोत्सव में बाल ब्रह्मचारी संजय भैया जी मुरैना, सहयोगी बाल ब्रह्मचारी अंशु भैया कोलारस के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
अशोकनगर से गायक राजीव जैन द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को भक्ति भाव से सरोबार किया था मधुर भजन सुर लहरियों पर श्रोताओं ने ठुमके लगाकर अपनी भक्ति प्रकट की।
पंच कल्याणक महोत्सव में प्रातःकाल अभिषेक पूजन के बाद भगवान को आहार देने की भक्तों में होड़ लग गई। छः माह तक ध्यान करने के छः माह बाद आहार की विधि मिली और हस्तिनापुर में राजा श्रेयांस के महल में मुनि अदिकुमार का आहार हुआ। सामने बैठे भक्तों में करतल ध्वनि से आहार की अनुमोदना की।
दोपहर में केवल्य ज्ञान उत्सव बड़े ही उत्साह के साथ भक्तों ने मनाया गया। भगवान को केवल ज्ञान की प्राप्ति हुई एव मुनि श्री सुव्रत सागर महाराज द्वारा प्रतिमाओं को सूर्यमन्त्र दिया गया। जो पाषाण से भगवान बनाने की सबसे महत्वपूर्ण क्रिया है।दोपहर में केवल्य ज्ञान संस्कार विधि पाश्र्चत भगवान का दिव्य समवशरण लगा। समवशरण में ओंकार के साथ दिव्यदेशना खीरी।
समवसरण में भगवान की दिव्यदेशना सुने के लिए देव,भूत, पिचाश,तिर्यच ,मनुष्य आते है जब समवसरण में भगवान की वाणी खिरती है तो भगवान उपदेश देते है दिव्यदेशना मे भगवान की वाणी खिरने पर सभी अपने अपने शंकाओ का सभी प्रकार के जीव समाधान पाते है। मौजूद श्रावक व श्राविको द्वारा भी धार्मिक प्रश्नों का आगम सम्मत शंका समाधना किया गया।
मुनि श्री सुव्रत सागर महाराज ने आहार का महत्व भी बताते हुए कहा कि आहार देने मात्र की अनुमोदना करने से महान पुण्य मिलता है। तप कल्याणक के बाद केवल्य ज्ञान की प्राप्ति भगवान को हुई है बताया कि भगवान के समवसरण का में पुण्यशाली जीवन ही जा सकते है।
इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा पोहरी एसडीओपी राकेश व्यास का सम्मान किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए एसडीओपी राकेश व्यास ने कहा कि जैन धर्म अहिंसा धर्म है जीव दया की भावना हमेशा जैन धर्म मे रहती है ।
मुनि श्री के चित्र का आनवरण एसडीओपी राकेश व्यास ने नमनकर्ता परिवार विनोदकुमार जैन एलआईसी,संतोष कुमार जैन एव विपिन जैन बमरा परिवार के साथ किया
आयोजक समिति द्वारा पत्रकारों का सम्मान भी किया गया जिसमें भगवती सिंघल बैराड़,नासिर खान बैराड़,माखन धाकड़ बैराड़,अभिषेक शर्मा पोहरी का सम्मान किया गया।
26 को निकलेगा गजरथ- पंच कल्याणक महोत्सव के अंतिम दिन सुबह के समय भगवान को मोक्ष प्राप्त होने के बाद विशाल गजरथ निकला जाएगा।