इंदौर-मंगलवार को ऋषि तीर्थ लसूड़िया परमार एबी रोड पर ऋषि तीर्थ प्रणेता आचार्य 108 प्रसन्न ऋषि गुरुदेव का 39वां जन्म जयंती महोत्सव मनाया गया। सभी भक्तों ने गुरु भक्ति के गुणगान द्वारा गुरु पूजन, पाद प्रक्षालन एवं मां जिनवाणी भेंटकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही आचार्यश्री ने ब्रह्मचारिणी बहन पुष्पा दीदी व नन्नी बाईजी को दीक्षा दी।
दीक्षा के बाद पुष्पा दीदी का आर्यिका 105 पारणामति माताजी और नन्नी बाईजी का आर्यिका 105 प्रेरणामति माताजी नाम घोषित किया गया। भव्य उत्सव मे परम पूज्य आचार्यश्री के आशीर्वाद से एवं परम पूज्य उपाध्याय श्री 108 मयंक सागर गुरुदेव एवं समस्त संघ के सान्निध्य में प्रतिष्ठाचार्य नितिन झांझरी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। सभा का संचालन अंकुर पाटनी एवं दिलीप जैन ने किया। इस आयोजन में बड़ोत, महाराष्ट्र, उज्जैन, मुंबई एवं अन्य स्थानों से गुरु भक्त शामिल हुए। भक्तों ने भक्ति कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमंडी